गर्मियों में घर पर खुद को कैसे स्टाइलिश दिखाएं
नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे कि घर पर हम स्टाइलिश कैसे दिखें ।जब हमें ऑफिस या कहीं बाहर जाना होता है तो हम अच्छे से ड्रेसअप होकर जाते हैं। लेकिन जब हम घर पर होते है तो पूरा दिन नाईटी या टीशर्ट और लोवर में बिता देतें है ।फिर अचानक कोई मेहमान आजाए तो उनके सामने ऐसे जाने में शर्मिन्दगी महसूस होती है ।कभी मार्किट जाना पड़े तो फिर चेंज करने का झंझट होता है ।इसलिए लड़कियों को हमेशा अच्छे से ड्रेसअप होकर रहना चाहिए।अक्स हम महिलाएं यही सोचतीं है कि यार घर पर ही तो है कहाँ जाना है ।जो ड्रेसअप होकर रहें लेकिन ऐसी आदत हमारे पर्सनालिटी को डाउन करती है ।तो आप घर पर ही कम बजट में खुद को कैसे स्टाइलिश लुक दे सकतीं है ।उसके बारे में कुछ बातें जाने ।
1.घेर वाली कुर्ती
आप घर पर घेर वाली कुर्ती पहन सकतीं है ।जो दिखने में काफी स्टाइलिश लुक देगा ही साथ मे आपको काफी कम्फर्टेबल भी महसूस कराएगा कॉटन की घेर वाली कुर्ती गर्मियों में बोहोत ही आरामदायक साबित होती है ।आप इन कुर्ती के नीचे कॉटन के पलाज़ो या फिर पैजामी डाल सकतीं है ।ऐसी कुर्ती आपको लोकल मार्किट में ₹ 250-300 तक मे मिल जाती है ।जो आपके बजट में भी ठीक है ।
2.लूज पैंट
आप कॉटन के लूज पैंट भी घर पर टॉप या लोंग या शार्ट कुर्ती के साथ पहन सकतीं है ।यह काफी कम्फर्टेबल होता है और दिखने में काफी स्टाइलिश लगता है ऐसी पैंट आपको लोकल मार्किट में ₹ 200-250 तक मे मिल जातीं है ।
3.लोंग स्कर्ट
आप कॉटन की लोंग स्कर्ट घर पर कुर्ती या टॉप ,टीशर्ट के साथ पहन सकती है ये काफी अच्छा लुक देता है और आप कम्फर्टेबल भी रहेंगी।ऐसे स्कर्ट लोकल मार्किट में ₹200-250 तक मे मिल जातें है ।
4.पलाज़ो पैंट
प्लाजो पैंट भी काफी ट्रेंड में है और इसे आप घर पर कुर्ती, टॉप या फिर टीशर्ट्स के साथ पहन सकती है कॉटन के प्लाजो दिखने में स्टाइलिश तो लगता ही है ।कम्फर्टेबल भी रहता है ये आपको लोकल मार्किट में ₹150-250 तक मे मिलता है ।
5. कुर्ती
आप घर पर लोंग या शार्ट कुर्ती जो कॉटन में कड़ाई वाले मिलतें है उन्हें भी प्लाजो या पैजामी के साथ पहन सकतीं है ये भी दिखने में सुंदर और स्टाइलिश लुक देते है और आप इसे पहन कर कहीं भी आजा सकतीं है ये कुर्तियां लोकल मार्किट में ₹150-200 तक मे मिलतें है आप अपने बजट के अनुसार ले सकती है ।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें