मोटी लड़कियों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे वो पतली लगे ?

 नमस्कार दोस्तों ,आज हम बात करेंगे कि कैसे हम अपने शरीर के बनावट के हिसाब से कपड़े चुने जिससे आप अपने व्यक्तित्व को निखार सकते है ।अपने पहनावे से ही एक व्यक्ति का व्यक्तित्व दूसरों पर प्रभावसाली बनता है ।आपका फर्स्ट इम्प्रेशन आपके कपड़े ही तय करते है। कपड़े कैसे पहने इसका ख़ास ध्यान लड़कियों को रखना पड़ता है । और अगर आप का साइज प्लस है तो आपको अपने कपड़ों पर ओर ध्यान देना चाहिए ।जिससे आप भी स्लिम ओर स्मार्ट नजर आए ।तो आइए कुछ टिप्स जानते है महिलाओं के लिए की वो कपड़े कैसे चुने ।


                 



मोटी लड़कियों को क्या फॉलो करना चाहिए

मोटी लड़कियों को स्लीवलेस कपड़े नही पहनने चाहिए क्योंकि मोटी लड़कियों के बाजू क़ाफी मोटी दिखाई देती है और वो स्लीवलेस टॉप या सूट पहनती है तो उनकी बाजू का मोटापा झलकता है ये देखने मे अच्छा नही लगता आप कोशिश करें कि आप हाफ स्लीव या फुल स्लीव की ड्रेस पहने।



                          


अगर आपको सलवार कुर्ती पहनने का काफ़ी शौक है तो कोशिश करें कि आप अपनी कुर्ती का साइज़ अपने घुटने से नीचे तक रखे इससे आपकी हिप की शेप स्लिम लगती है शॉर्ट कुर्ती में आपके हिप का साइज देखने मे हैवी लगता है ।


आप लाइट कलर के कपड़े पहनने से बचे क्योंकि लाइट कलर के कपड़ो में आपके बॉडी का शेप पूरी तरह से उभार के दिखाता है और आप काफी हेवी नजर आतीं है इसलिए आपको डार्क कलर के कपड़े ही पहनने चाहिए ।


                     



आप कोशिश करें कि खड़ी लाइन वाली कुर्ती ही पहने  होरिजेंटल लाइन वाली ड्रेस को अवॉइड करें क्योंकि होरिजेंटल लाइन वाली ड्रेसेज़ में आप मोटी नजर आएंगी सीधी खड़ी लाइन वाली ड्रेस में लंबी और स्लिम दिखेंगी आप पर ये ड्रेस काफी अच्छी लगेगी ।


आप डीप नैक की ड्रेस नही पहननी चाहिए इससे आपके सोल्डर की फैट नजर आतें है और आप हैवी नजर आतीं है 


आपको बिल्कुल फ्टिंग के कपड़े भी नही पहनने चाहिए इससे आपके बॉडी का फैट नजर आने लगता है आपको हमेशा ढीले कपड़े ही पहननी चाहिए जिसमें आपका फैट कम लगे ।








टिप्पणियाँ